*झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक संपन्न*
झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी की एक बैठक होटल सनराइज में प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई एवं चेयरमैन मनमोहन गेड़ा ने कहा कि आने वाले त्योहार होली एवं शबेबरात एक ही दिन है हम सभी को आपसी सौहार्द्र बनाए रखना चाहिए वह झांसी की गंगा जमुनी तहजीब को और अध्यक्ष मजबूत करना चाहिए प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आखरी तबके के व्यापारी तक संगठन अपनी सेवाएं पहुंचाने मे अग्रणीय रहना चाहिए और व्यापारियों के मान सम्मान स्वाभिमान के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा प्रांतीय महामंत्री पियूष रावत ने संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की आख्या प्रस्तुत की बैठक में संरक्षक प्रभु दयाल साहू, उदय सोनी, रामबाबू साहू ,तरुण अग्रवाल, अविनाश माते, सत्येंद्र बुटोलिया, भगवती प्रसाद साहू, टीटू महाजन, महेंद्र साहू आदि ने संगठन को और अधिक गतिमान करने पर अपने अपने सुझाव दिए बैठक का संचालन संयोजक सुजीत अग्रवाल ने किया एवं अंत में सभी का आभार कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज ने व्यक्त किया