छत के रास्ते घुसकर नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला लोधा में बीते रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर गांव के निवासी राजबहादुर के यहां से रखें एक लाख अस्सी हजार की नगदी एवं सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए जब प्रार्थी अपने घर पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए उसने सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मामले में सीओ आर के तिवारी ने बताया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

