नासिर खान बने स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष
कासगंज।स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश का मंडल अलीगढ़ कार्यकारिणी विस्तार करते हुए विजय राजपूत प्रदेश उप महामंत्री स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के बाद लिपिक नासिर खान को शाखा अध्यक्ष सिकंदराराऊ मनोनीत किया है। इस मोके पर नगर पालिका परिषद कासगंज नव मनोनीत शाखा अध्यक्ष नासिर खान को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर प्रदेश उप महामंत्री विजय राजपूत ने प्रमाण पत्र दिया । इस मोके पर रोहन सिंह चौहान जिलाध्यक्ष कासगंज, खलील अहमद जिला मंत्री, चोब सिंह सिंह कुशवाह मंडल संगठन मंत्री, राजकुमार मंडल उपाध्यक्ष, प्रदीप लोधी उपाध्यक्ष, प्रवीण कुशवाहा उपाध्यक्ष, प्रेमचंद दुर्गेश यादव उपस्थित रहे।

