73वे गड़तंत्र दिवसव के अवसर पर 26 जनवरी2022 को बिभिन्न स्थलों पर फहराया गया तिरंगा,गूंज उठा राष्ट्रगान
महराजगंज, सदर तहसील के दरौली ग्राम सभा मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत ने 73वे गड़तन्त्रता दिवस के अवसर पर26जनवरी2022 को तिरंगा झंडा सचिवालय,बौद्ध स्थल व साधन सहकारी समिति,प्राइमरी विद्यालय व जूनियर स्कूल पर फहरा कर राष्ट्र गान कराया और मिठाईयो का वितरण कराया।इस अवसर पर आचार्य श्री गौरी शंकर पांडेय ने लोगो के समक्ष उद्बोधन में बताया कि26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।चन्द्रिका प्रसाद गुप्त ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था. यह 2 साल 11 महीने और 18 दिन बाद लागू हुआ था।इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था।पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था।इस अवसर पर जनार्दन वर्मा ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था।इसी दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। 26 जनवरी के दिन नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमे भारत के राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। इस दिन स्कूल कॉलेजों व सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाता है, रैलियां निकाल कर नारे लगाए जाते हैं और वीर सपूतो को याद किया जाता है। छात्रों द्वारा स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर समस्त ग्रामीण व संस्थाओ के लोग भारी मात्रा में उपस्थित हो कर ऐतिहासिक नारो से वातावरण को गुंजायमान किये।

