*गोरखपुर…लगन पर भी संकट, 3000 शादियां कैंसिल:कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख कैंसिल होने लगे शुभ काम,रिंपोर्ट -रमाकान्त जायसवाल*
गोरखपुर में अब कोरोना का संक्रमण लोगों को ही नहीं बीमार कर रहा है। बल्कि अब इसका संक्रमण शादियों और अन्य कार्यक्रमों पर भी साफ दिखने लगा है। हर रोज जैसे जैसे केस बढ़ रहे हैं, लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। वहीं लगन यानी शादियों का सीजन भी करीब हैं। ऐसे में लोगों की चिंताएं बढ़ गई है कि उनके घरों की शदिया कैसे होंगी? गोरखपुर में करीब 400 से अधिक लोगों ने शादियों को कुछ दिनों के लिए पोस्टपोंड कर दिया है।
वहीं कुछ लोग मैरिज हाउस, लॉन या टेंट हाउस की बुकिंग भी कैन्सल कर दिए हैं। जिससे मैरिज हाउस मालिकों के सामने एक बार फिर संकट खड़ा हो गया है। इसके साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों व उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट दिखाई दे रहा है। कई लोग बन्द होटलों में आयोजन व संख्या कम कर सादे में भी शादी को प्रेफर कर रहे हैं।
*जिले में करीब 400 मैरेज हाउस व लान है।*
जिसमे एक बुकिंग का न्यूनतम किराया 70 हजार से 3.5 लाख तक है।
जिले में करीब 400 मैरेज हाउस व लान है। जिसमे एक बुकिंग का न्यूनतम किराया 70 हजार से 3.5 लाख तक है।
गोरखपुर में है 400 मैरिज हाउस
मैरेज हाउस एसोसिएशन के मंत्री व टेंट एसोशिएशन के अध्यक्ष विजय खेमका के अनुसार जिले में करीब 400 मैरेज हाउस व लान है। जिसमे एक बुकिंग का न्यूनतम किराया 70 हजार से 3.5 लाख तक है। वहीं, इस बार लगन कि शुरुआत 15 जनवरी से शुरू होकर 14 मार्च तक है। करीब 16 से 17 लगन है। इसके लिए एक-एक मैरेज हाउस में औसतन 15 बुकिंग है। कैंट इलाके के राधा वाटिका मैरेज हाल के मालिक रविन्द्र जायसवाल का कहना है कि उनके यहां एक बुकिंग का 80 हजार से 1 लाख रुपये है। उनके यहां अभी तक 8 बुकिंग हुई है। इसमे से कुछ लोगों ने अभी तक एडवांस नहीं दिया है। वे इसे टालने या कैन्सल करने के विचार में है। एक बुकिंग में कम से कम 50 से ज्यादा लोगो को सीधे रोजगार मिलता है।
*3000 शादियां कैन्सल*
आंकड़ों की माने तो अब तक गोरखपुर में करीब लगभग 3000 शदियां कैन्सल हो चुकी है। इनमें कई मैरेज हाउस में थे तो कई लान में थी। वहीं कुछ अपने घरों से होनी है। जिसकी बुकिंग टेंट हाउस से कैन्सल हुआ है। इन शादियों से 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा है।
*एक बुकिंग में 50 से 100 लोगों को मिलता है काम*
विजय खेमका के अनुसार एक मैरेज हाउस से एक बुकिंग में वेटर, हलवाई, चाट, गार्ड, बेंड बजा, इलेक्ट्रिक व जनरेटर टीम, सजावट वाले, पैन वाले सहित 50 से 100 लोगों को रोजगार मिलता है। इस तरह 400 मैरिज हाउस में 3000 शादी कैन्सल होने से 40 हजार लोगों के रोजगार पर भी सीधा असर पड़ेगा। वहीं इन 40 हजार लोगों के परिवार वालो के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। विजय का कहना है कि कई लोग एडवांस नहीं दिए है। जो कैन्सल होना है। हर मैरिज हाउस से एक बुकिंग तो कैन्सल हो गयी है। औसतन एक मैरिज हाउस में औसतन 15 से 16 बुकिंग है। कई हाल या लान में कैन्सल होने वाली शादियों कि संख्या 2 से 3 भी है।
अब वीकेंड लकडाउन भी लगेगा जिस वजह से चिंता बढ़ गयी है। इसमे शहर की स्थिति बहुत खराब है शहर में केस लगातार बढ़ रहा है।
अब वीकेंड लकडाउन भी लगेगा। जिस वजह से चिंता बढ़ गयी है। इसमे शहर की स्थिति बहुत खराब है शहर में केस लगातार बढ़ रहा है।
लॉकडाउन का सता रहा डर
लोगों को कोरोना के बढ़ते केस की वजह से लॉकडाउन का डर सता रहा है। जिससे लोग शादी कैन्सल कराने में जुटे हैं। 11 जनवरी को आये आंकड़े के अनुसार 24 घण्टे में 281 संक्रमण के मामले सामने आये हैं। इनमें से 16 अकेले सिविल कोर्ट में संक्रमित पाए गए है। इस कारण बुधवार को कोर्ट बन्द कर सैनी टाइजेशन का निर्णय लिया गया है। वहीं कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1082 हो गया है। जिससे पाबंदी बढ़ने का डर है। अब वीकेंड लकडाउन भी लगेगा। जिस वजह से चिंता बढ़ गयी है। इसमे शहर की स्थिति बहुत खराब है शहर में केस लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को शहर में 184 संक्रमित तो ग्रामीण इलाके में 97 संक्रमित पाए गए।
*बुकिंग कर नई डेट तलाश रहे लोग*
रानी डीहा के रहने वाले अरुण पासवान ने बताया कि 2 फरवरी को उनके बेटे की शादी होनी है। लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल शादी कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है। संक्रमण कम होने के बाद ही आयोजन करना उचित होगा। उन्होंने बताया कि हालांकि शासन की ओर से 50 लोगों की परमिशन है। लेकिन इस महामारी के दौर में शादी करना संक्रमण को दावत देने से कम नहीं है।
वहीं, रुस्तमपुर के रहने वाले आयुष पांडेय ने बताया कि 12 फरवरी को उनकी बेटी की शादी होनी है, लेकिन शिवपुर सहबाजगंज के रहने वाले लड़के पक्ष के लोग शादी की डेट टालने को कह रहे हैं। शादी से संबंधित सभी बुकिंग हो चुकी है। हालांकि अभी डेट तो कैंसिल नहीं की गई है, लेकिन परिवार की राय भी यही है कि इस संक्रमण के दौर में शादी करना उचित नहीं है। ऐसे में अब कोरोना खत्म होने के बाद ही शादी की जाएगी।

