*हत्या कर शव को छिपाने के तीन दोषियों को आजीवन कारावास*
*एंटी करप्शन मीडिया न्यूज़ संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*तीनों अभियुक्त रामनिवास निषाद धर्मेंद्र निषाद उर्फ अठई व गोरख निषाद को आजीवन कारावास व 23 हजार रुपए का अर्थदंड लगा*
*गोरखपुर* हत्या कर शव छिपाने के मामले में जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश राहुल दुबे ने अभियुक्त रामनिवास गोरख वह धर्मेंद्र उर्फ अठई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तीनों अभियुक्त गुलरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर टोला जगदीशपुर उत्तरी के निवासी हैं कोर्ट ने तीनों पर ₹23000 का अर्थदंड भी लगाया है
अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अभय नंदन त्रिपाठी एवं धर्मेंद्र दुबे का कहना था कि बादी रामदवन गुलरिया थाना क्षेत्र के मंगलपुर टोला जगदीशपुर दक्षिणी का निवासी है घटना 19 दिसंबर 2011 को शाम करीब 8:00 बजे की है वादी के लड़के जयकरन को अभियुक्त रामनिवास धर्मेंद्र व गौरव शराब पिलाने के बहाने गांव के उत्तर बगीचे के निकट समय माता के स्थान के पास ले गए थे वहां उनकी हत्या कर शव छिपा दिया था

