*गैंगस्टर एक्ट मुकदमे मे फरार चल रहे एक वारण्टी को पुरंदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
“पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में काफी दिन से फरार चल रहे एक अभियुक्त को उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि मेरे नेतृत्व में आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को एक पुलिस टीम गठित कर माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटी अभियुक्त जालंधर पुत्र स्व: तूफानी निवासी मधुकरपुर महादेवा थाना पुरंदरपुर जनपद महराजगंज को सम्बन्धित NBW अपराध संख्या 134/2014 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना पुरंदरपुर को मुखबिर की सूचना पर वारंटी के घर मधुकरपुर महादेवा से छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। यह अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर सतेंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक त्रिपुरारी ओझा, कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अमीर सिंह, आदि लोग शामिल रहे।”
*रिपोर्ट रोहित जायसवाल*