*तेज रफ्तार पिकअप ने 3 युवकों को रौंदा, 2 की मौत; कंबाइन चढ़ने से बाइक सवार ने तोड़ा दम*
*अमूल्यरत्न संवाददाता -रमाकांन्त जायसवाल की रिपोर्ट*
गोरखपुर! गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गगहा इलाके के विशुनपुरा दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर खड़े होकर आपस में बात कर रहे तीन दोस्तों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रुप से घायल है। घायल युवक का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और अज्ञात पिकअप और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।
*जानीपुर की ओर से घर आ रहे थे युवक*
गगहा इलाके के नेवादा के रहने वाले राहुल यादव(21) और सत्यम सिंह(20) गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे जानीपुर की तरफ से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में विशुनपुरा दुर्गा मन्दिर के पास अपने ही गांव के सतेंद्र गौंड से उनकी मुलाकात हो गई। तीनों रास्ते में रूककर आपस में बात करने लगे, तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने तीनों को रौंद दिया। हादसा देख जब तक आसपास मौजूद लोग उस तरफ दौड़े, पिकअप चालक गाड़ी सहित फरार हो गया।
*रास्ते में दो ने तोड़ा दम, तीसरा गंभीर*
सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा ले गई। जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में ही सत्यम सिंह और राहुल यादव की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक सतेंद्र गौंड का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मृतक सत्यम सिंह के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप व उसके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है!

