[18/12, 13:03] JP JAISWAL: यमराज बनकर ग्रामीण सड़को पर दौड़ रही ट्रेलर, युवक को किया घायल पैर टूटा
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे के लिंक रोड रानीपुर समरधीरा सड़क पर इन दिनों भारी भरकम वाहनों का आवागमन जारी हैं। जबकि यह ग्रामीण क्षेत्र की सड़क हैं। जिस पर शासन प्रशासन आँख बंद किये हुए। आज करीब 3 बजे समरधीरा की ओर से ग्राम पंचायत खालिकगढ़ की तरफ जा रही सीमेंट से लदा ट्रेलर गाड़ी नंबर UP53 ET1293 ने सामने से आ रहे युवक पर चढ़ दिया जिससे युवक का बायां पैर टूट गया। मौके से ट्रेलर ड्राईवर घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर आया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुरंदरपुर पुलिस उपनिरीक्षक जगत पति तिवारी, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, व पीआरवी 2569 भी पहुँची। ग्रामीणों ने डायल 108 पर भी फोन कर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुँचाया गया। आपको बताते चलें कि सीमेंट से लदा ट्रेलर रिविन्दर जयसवाल मंगरहिया चौराहे पर जा रहा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने कहा कि घायल व्यक्ति की पहचान नंदलाल निवासी मिठौरा के रूप में हुई हैं। घायल व्यक्ति जा ईलाज सीएचसी लक्ष्मीपुर में चल रहा हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई हैं। तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जायेग।