*बहन की शादी तय कर आ रहा बाइक चालक युवक को पीछे से अनियंत्रित जैलो गाड़ी चालक ने मारा ठोकर ; 24 दिन से जीवन मौत से लड़ रहा युवक – पीड़ित मां ने तहरीर देकर फरेंदा कोतवाली में की कार्रवाई की मांग* *रिपोर्ट स्थानीय संवाददाता*
*बहन की शादी तय कर आ रहा बाइक चालक युवक को पीछे से अनियंत्रित जैलो गाड़ी चालक ने मारा ठोकर ; 24 दिन से जीवन मौत से लड़ रहा युवक – पीड़ित मां ने तहरीर देकर फरेंदा कोतवाली में की कार्रवाई की मांग*
महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना के गांव गजपति के रहने वाले एक युवक को फरेंदा कोतवाली के गोरखपुर सोनौली हाइवे पर पीछे से एक जैलो गाड़ी चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया था । जिसमें बाइक चालक युवक समेत उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गए । युवक चौबीस दिन जीवन से लड़ रहा है । पीड़ित मां ने तहरीर देकर फरेंदा कोतवाली में जैलो गांड़ी समेत चालक पर कार्रवाई की मांग किया है।
पुरंदरपुर थाना के गांव गजपति गजपति निवासी सुरज पुत्र स्वर्गीय करिया चौधरी 27 वर्ष 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी तय कर संतकबीरनगर नगर के मुस्करा गांव से घर अपने बुआ को बाइक से लेकर आ रहा था ।जैसे ही समय लगभग 3 बजे फरेंदा कोतवाली के गोरखपुर सोनौली हाइवे के गांव मौनी पिपरा के समीप पंहुचा ही था की पीछे से जैलो गाड़ी GJ OI RF 7325 लेकर तेज रफ्तार से अनियंत्रित चाल ने ठोकर मार दिया। जिससे युवक समेत बुआ गंभीर रूप घायल हो गए ।
स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी बनकटी पंहुचाई। लेकिन हालत गंभीर देखते ही डाक्टर ने जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया । युवक को सदर अस्पताल महराजगंज के डाक्टरो मेडीकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था ।जहां से युवक रेफर कराकर किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहा है । युवक का दोनों बाह समेत पैर के दोनों कुल्हे भी टूट गए हैं ।युवक जीवन मौत से लड़ रहा है चौबिस दिनों से ।
युवक के पिता की मौत एक वर्ष पूर्व हो गया था परिवार युवक पर आश्रित है