[11/12, 19:54] JP JAISWAL: “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है गरीब माता पिता को मिला राहत ; सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 86 जोड़े – नवदंपति का ससुराल में होगा स्वागत”
बहुचर्चित ब्लॉक लक्ष्मीपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लक्ष्मीपुर ब्लॉक में स्थित मनरेगा पार्क में 86 जोड़े वैदिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक दूजे के हो गये। 3 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने विवाहित जोड़ों को उपहार देते हुए।
उनके मंगलमय जीवन की कामना किया। कहा कि गरीब परिवारों के समक्ष विवाह कराना एक चुनौती थी। और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनौती के रूप में लिया और सामूहिक विवाह से लोग कर्जदार होने से बच गये। योगी सरकार उन्हें विवाह के अवसर के साथ ही प्रमाण-पत्र और उपहार भी भेंट कर रही है। इस योजना से गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आयी है। और उन्हें दहेज रूपी समस्या से मुक्ति मिली। वैवाहिक कार्यक्रम में लक्ष्मीपुर ब्लॉक से अनुसुचित जाति की 11 जोड़ें, पिछड़ा जाति से 19 जोड़ें, अल्फसंख्यक से 3 जोड़ें, व नौतनवां विकास खंड से अनुसूचित जाति 12, पिछड़ा जाति 26, अल्फसंख्यक 14, समान्य जाति के 1 जोड़े वर-वधू दो विकास खंडों में 86 लोग वैवाहिक सूत्र बंधन में बंध गये। हिन्दु रिति-रिवाजों में पं. नर्वदेश्वर त्रिपाठी वैदिक मंत्रोच्चार व अल्पसंख्यक जाति का विवाह कारी नुरूलहोदा मिस्बाही ने निकाह कराकर रस्म अदायगी की गयी। शासन के तरफ से 51 हजार रूपये जिसमें 16 हजार का समाग्री व 35 हजार का नगद वधू के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जाना है। इस दौरान बीडीओ अजय कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. ओमप्रकाश चौधरी, सहायक समाज विकास अधिकारी ऋषिकेश, प्रमोद यादव, एपीओ आभा दूबे, झिनकू चौबे, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

