समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. जूहीसिंह चौहान ने की अमांपुर मे बैठक
कासगंज । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती जूहीसिंह चौहान की उपस्थित मे तथा जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेंद्रसिंह यादव की अध्यक्षता मे आज 10 दिसंबर 2021 को दोपहर 1 बजे बैठक का आयोजन मोहनपुर रोड अमांपुर मे किया गया ।
सभा को संबोधित करते हुऐ महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. जूहीसिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रीय समाज का तथा सभी वर्गो का मान सम्मान समाजवादी पार्टी मे सुरक्षित है देश व प्रदेश के सम्पूर्ण विकास के लिए समाजवादी पार्टी को वोट देकर कासगंज जिला की तीनो सीटें भारी बहुमत से जिताऐ ।
जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेंद्रसिंह यादव ने कहा कि हर क्षेत्र मे सपा की लहर चल रही है आने वाली अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी । पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान के लिए ,बेरोजगार , नौजवानो, महिलाओ, किसानो, छात्रो के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी ।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जूहीसिंह चौहान व जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुं देवेंद्रसिंह यादव का पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव व डां अजय राघव, ने चांदी का मुकुट पहनाकर व शाल उड़ाकर स्वागत किया ।
कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ जिलासचिव लक्ष्मनसिंह यादव ने किया ।
बैठक को पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, पूर्व विधायक बीरेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत, जिलामहासचिव रफत मुनीर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र सिंह गौर, ब्लाक अध्यक्ष अवधेश सिंह सोलंकी, ओमपाल सिंह बघेल, अब्दुल हफीज गांधी, श्री मती आशा पाल, रीना वर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया ।
इस अवसर चेयरमैन जाहिदा सुल्तान, ठाकुरदास लोधी फौजी, देवप्रकाश लोधी, रामवीर सिंह लोधी, देवेंद्र सिंह लोधी, सचिन यादव, मनोज यादव, डां वी के राजपूत, गंगासहाय कश्यप, अकील अहमद प्रधान, बृजेश यादव पहलवान, अभय यादव, उदयभानसिंह राजपूत, बालकिशन सविता, ओमशिव मिश्रा, अजंट सिंह यादव, पुष्पेन्द्र यादव, सीमा यादव, सीता शर्मा, उदयप्रताप सिंह सोलंकी, शैलेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी, पिंकू चौहान, बिजेंद्रसिंह चौहान, प्रकाशवीर सोलंकी, भान प्रताप सिंह सोलंकी, जितेंद्र सिंह चौहान, बबली यादव, सीता शर्मा, तनवीर बानो, राजकुमार यादव, अलीबहादुर, राजीव कुमार, धर्मेन्द्र यादव, मथुरा सिंह, कालीचरन यादव, विशाल यादव, संजय यादव, विनय कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव साहू अजयपाल सिंह यादव आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुऐ ।

