सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
हेलमेट ना पहनना पड़ रहा भारी
*गोरखपुर*/गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर बीते बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे लगभग राकेश शाह (32 वर्षीय) पुत्र रामाश्रय महराजगंज अपने बीमार साले की हालत जानकर वापस घर बड़ेकाजीपुर लौट रहे थे कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट पुलिस चौकी अन्तर्गत फोरलेन पर बरगदही एक्सिलेंस एकेडमी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसे एम्बुलेंस से बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया । सर में ज्यादा चोट लगने से मौत की पुष्टि के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरूद्ध गुलरिहा थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मृतक की तीन बेटियां थीं।

