उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के संयुक्त टीम जिलाधकारी के निर्देशन पर किया छापेमारी
महराजगंज,स्थानीय घुघली में बंद पड़ी चीनी मिल परिसर में आज पकड़ी गई कनाडियन मटर और नकली उर्वरक, इनदिनों पड़ोसी देश नेपाल से कनाडियन मटर की तस्करी जोरो पर है जबकि खादों का कारोबार देशमें ही हो रहा है।मटर छापेमारी के दौरान अपर उपजिलाधिकारी साई तेजा सीलम ने बताया कि मुखबिर द्वारा काफी दिनों से सूचना मिल रहा था। जिसके दौरान दिन गुरुवार को समय करीब साढ़े पांच बजे भारी मात्रा में अवैध खाद की पैकेजिंग करीब 300 बोरा साथ ही पैकेजिंग मशीन, जरनेटर, तथा तौल की मशीन के साथ भारी मात्रा में कूलर,फ्रिज व इलेक्ट्रॉनिक से सम्बंधित सामग्री बरामद किया गया। इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी ने बताया कि सम्बंधित अधिकारी को सूचना दिया गया है जाच कर कार्यवाही की जायेगी।
अब घुघली पुलिस पर सबसे बड़ा सवाल है कि इतने बड़े तस्करों का राज किसके गर्भ में छिपा रहा।अब तो कानून की तलवार किसके ऊपर लगेगी,बस चंद दिनों में यह ही राज का होगा खुलासा ।
पंचायतो की बैठक का सबसे बड़ा अड्डा घुघली थाना जबकि उसके सहयोग में कई चौकिया भी है।आज घुघली थानाक्षेत्र में तस्करी के अड्डे के खुलासा परगना मजिस्ट्रेट ने कर दिखया और क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को कानो कान खबर न हो इससे निंदनीय चौकसी क्या हो सकती है।सवाल यह भी है कि इस स्थानीय थाने पर सबसे बड़ी भीड़ का हिस्सा नेता व दलालो से फुर्सत ही नही मिल पाती है।

