एसएचओ दारा टैक्टर ट्राली पर लगाया जा रहा है रिफ्लेक्टर निशुल्क – जिससे दुर्घटना न हो – जनपद के पुरन्दरपुर थाना के का प्रथम पहल
यातायात माह पर सड़क दुर्घटना पर काबू पाने के लिए जनपद के पुलिस के द्वारा अनेक तरह से पहल किया जा रहा है कि घर से निकल कर सड़क पर चलने वाला प्रत्येक नागरिक चाहे बाइक,सवारी साधन से हो अथवा वह अपने स्वयं वाहन से हो सुरक्षित अपने घर परिवार में सकुशल वापस पहुंच जाए।जिसे लेकर पुलिस के प्रत्येक तरह से यातायात माह में सुरक्षा को लेकर सुधार से लेकर सड़क पर चलने वाले नागरिकों समेत वाहन स्वामियों में जागरूकता अभियान में जानकारी दिया जा रहा है। जिसमें एक नया पहल पुरंदरपुर में दुर्धटना को रोकने के लिए निशुल्क रिफ्लेक्टर पुलिस के द्वारा प्रत्येक चौराहा पर लगाया जा रहा है।
एसएचओ पुरंदरपुर सतेन्द्र कुमार राय ने इस संबध में बताया की जनपद यातायात माह पर पुरंदरपुर थाना पर क्षेत्र के रानीपुर, समरधीरा,अमहवा, मगरहिया,मोहनापुर ढाला,पैसिया ललाइन, लक्ष्मीपुर बाजार समेत आदि जगहों पर सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु नागरिकों को जागरूक अनेक प्रकार से किया जा रहा है । जिससे सड़क दुर्घटना न हो ।क्षेत्र के अधिकांश ट्रैक्टर ट्राली पर निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है ।जिस पर लाइट पड़ते ही चमकता है । दुर्घटना से बचाव होता है।” रिपोर्ट शिवप्रकाश जायसवाल