[24/11, 15:45] JP JAISWAL: *गोरखपुर सोनौली हाइवे के विधायक चौराहा पर सड़क हादसे में सात घायल*
: फरेंदा थाना क्षेत्र के भईया फरेंदा के पास स्थित विधायक चौराहें पर टैम्पू व जैलो का आमने सामने का टक्कर हुआ जिसमें 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिससे फरेंदा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहें जैलो ने रानीपुर की ओर से आ रहें टैम्पू का आमने सामने टक्कर हुआ। टैम्पू में सवार इंदु, मनोज, चंद्रकली, सूरज चौधरी, राबिया, आसमा व अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बनकटी भेजा जहां 7 की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

