मण्डलीय सामूहिक विवाह अब 29 नवंबर को सम्पन्न किया जाएगा
गोरखपुर,श्रम विभाग की ओर से कुशीनगर में 20 नवंबर को आयोजित होने वाले मंडलीय विवाह समारोह को स्थगित कर दिया है। अब यह विवाह समारोह 29 नंवबर को आयोजित होगा। इसके साथ ही आवेदन की तिथि भी बढ़ाकर 23 नवंबर कर दी गई है।
इस बार इस सामूहिक विवाह समारोह में 2100 जोड़े विवाह के बंधन में बधेंगे। मंडल के चारो जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज में सामूहिक विवाह के लिए विभाग को अबतक कुल 1925 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें गोरखपुर से 665, महराजगंज 660, कुशीनगर से 350 एवं देवरिया से 250 आवेदन हुए हैं।
सहायक श्रमायुक्त केके यादव ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच विभाग के जिम्मेदारों द्वारा की जा रही हैं। बताया कि विवाह के पात्र को विभाग की ओर से 75 हजार रुपये की धनराशि श्रमिक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

