22 साल की रोली ने सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के साथ अपना आपत्तिजनक जनक वीडियो बना लिया। इस खेल का नतीजा जो हुआ, उससे घर वाले क्या, पुलिस अफसर भी रो गए।
लीला यूपी के बलिया की है। संदीप कुमार प्रजापति संतकबीरनगर के बरांव गांव के रहने वाले थे। किसान परिवार। 2023 में संदीप की नौकरी लगी। शादी हुई। संदीप के सब इंस्पेक्टर बनने से परिवार में खुशहाली आ गई।
संदीप को बलिया के चितबड़ागांव में तैनाती मिली। सब अच्छा चल रहा था।
तभी संदीप की ज़िंदगी में सोशल मीडिया के जरिये एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। लड़की का नाम था रोली। रोली की उम्र 22 साल थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बात हुई। फोन पर बात होने लगी।
रोली और संदीप मिलने लगे। ऐसे मिले कि दोनों के बीच दूरी न रही।
इस बीच रोली ने अपना और संदीप का एक वीडियो बना लिया। फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल करने का खेल।
इस खेल में एक होनहार सब इंस्पेक्टर फंस गया। रोली ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर खूब वसूली की। लेकिन जब इंतेहा हो गई तो संदीप ने रुपये देने से इनकार कर दिया। फिर वही धमकी।
रोली संदीप के किराए के कमरे में भी आ धमकी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर संदीप को कुछ समझ नहीं आया। एक तरफ नौकरी दूसरी तरफ शादीशुदा जिंदगी।
संदीप ने अपना काम तमाम कर लिया। कोहराम मच गया।
….
संदीप की जान चली गई। संदीप की 24 साल की पत्नी रागिनी का बुरा हाल। रागिनी को ये पता था कि रोली नाम की लड़की ब्लैकमेल कर रही थी। वो कमरे तक पहुंच गई थी।
….
पुलिस ने सब इंस्पेक्टर की पत्नी रागिनी की तहरीर के बाद रोली को अरेस्ट कर लिया। रोली के पिता खेती किसानी करते हैं।
….
रोली पुलिसवालों को पहले भी ब्लैकमेल करती रही है। 2024 में एक सिपाही पर मुकदमा कराया था। सिपाही अब तक जेल में है।
….
सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार मुहब्बत वो जाल है, जिसमें आम इंसान क्या… बड़े बड़े फंसते रहे हैं। फंस जाते हैं।
….
इसलिए सतर्क रहें, सावधान रहें।
….
UP Police | Ballia…

