यह हैं उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बजरंग प्रसाद यादव जिन्होंने पिता की हत्या के बाद टूटने के बजाय IPS अफसर बनने का सपना देखा और तीसरे प्रयास में UPSC पास कर ली,
एक साधारण किसान परिवार में जन्मे बजरंग की जिंदगी साल 2020 में उस वक्त बदल गई, जब उनके पिता की हत्या कर दी गई,
इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। घर की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब हो गई,
लेकिन बजरंगी ने इस दर्द को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बना लिया,
उन्होंने तय किया कि Civil Services में,
जाकर समाज के लिए कुछ करेंगे और न्याय व्यवस्था का हिस्सा बनेंगे,
UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली में रहने और Coaching का खर्च उठाना परिवार के लिए आसान नहीं था,
हालात ऐसे थे कि पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए परिवार को अपनी फसल और अनाज तक बेचना पड़ा,
बजरंगी ने Hindi Medium से तैयारी शुरू की। पहले और दूसरे प्रयास में उन्हें असफलता मिली,
एक बार तो वह Mains में सिर्फ 27 अंकों से चयन से चूक गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी,
अपनी गलतियों का Analysis किया, Strategy बदली और तीसरे प्रयास में UPSC में 454वीं Rank हासिल कर ली,
आखिरकार किसान परिवार का यह बेटा IPS Officer बन गया। उनकी कहानी संघर्ष, हिम्मत और कभी हार न मानने वाले जज्बे की मिसाल है!

