शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी ने ऊपर पहुंचकर मांग में भरा सिंदूर……..
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कसेरवा गांव में रविवार सुबह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
यहां 19 वर्षीय युवती अपने 22 वर्षीय प्रेमी से शादी करने की जिद में करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस के आला अफसरों ने बहुत समझाया और कहा कि नीचे उतर जाओ तूम्हारी शादी करवा दिया जाएगा तो भी वो नीचे उतरने को तैयार नहीं थी
जानकारी के मुताबिक, युवती और युवक के बीच करीब एक साल पहले से प्रेम संबंध था। दोनों के घर लगभग 100 मीटर की दूरी पर था और वो रिश्ते में था।
बताया जा रहा था कि दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते हैं।
करीब छह महीने पहले भी उनकी शादी को लेकर परिवारों के बीच विवाद हुआ था।
जिसके बाद युवती को उसके ननिहाल भेज दिया गया था।
रविवार सुबह करीब 6 बजे युवती घर से निकली और बारिगांव पहुंचकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
टावर पर चढने के बाद उस युवती ने खुद फोन करके परिजनों को इसकी जानकारी दी।
परिवार और ग्रामीणों ने करीब साढ़े चार घंटे तक उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह शादी की मांग पर अड़ी रही।

