पत्रकार को व्हाट्सएप्प पर मिल रही जान से मारने की धमकी
भाटपार रानी –
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ के राष्ट्रीय महासचिव व पत्रकार भारत भूषण श्रीवास्तव को व्हाट्सएप्प पर वॉयस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार श्री श्रीवास्तव को अमित कुमार राय पुत्र महेंद्र राय ग्राम महुई पोस्ट चिलुआ जनपद कुशीनगर नगर के द्वारा व्हाट्सएप्प पर रिकॉर्डिंग मैसेज भेजकर गलत भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया । वही बाद में मैसेज को डिलीट कर दिया गया श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अभी बाहर हूं जल्द ही राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ की टीम के साथ कुशीनगर एसपी से मुलाकात कर उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग की जाएगी ।

