प्रेस विज्ञप्ति
महिला कांग्रेस सेवादल ने पूर्व सांसद नकुलनाथ से की शिष्टाचार भेंट
छिंदवाड़ा। महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यासमीन खान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस सेवादल के प्रतिनिधिमंडल ने छिंदवाड़ा प्रवास पर आए पूर्व सांसद नकुलनाथ से उनके निजी निवास शिकारपुर में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संगठन के विस्तार, महिला कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. शबाना यासमीन खान ने बताया कि पूर्व सांसद नकुलनाथ ने महिला कांग्रेस सेवादल को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी माह में शहर में महिला कांग्रेस सेवादल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति एवं उपस्थिति का आश्वासन दिया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, जिला अध्यक्ष सेवादल दीपक वाजपेयी, महिला कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष सिंधु यादव, जिला सचिव वीना जैन, जिला संयुक्त सचिव निशा गोहिया, प्रेमलता उइके, स्वरूप शरण उइके तथा कमलेश जैन उपस्थित रहे।

