थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 05.06.2026*
*गैंग बनाकर कूटरचित स्टाम्प तैयार कर बेचने का अपराध कारित कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर/अभियुक्त की सम्पति लगभग ₹1,50,00,000/- (एक करोड़ पचास लाख रुपये) मूल्य की 03 मंजिला इमारत को जब्त किया गया*
संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अधी0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के के द्वारा श्रीमान् जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के क्रम में थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 172/2025 धारा 2(ख),(i)(iv)(iii)(xi)/3(1)उ0प्र0 गिरोहबंद एवम् समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त रामलखन जायसवाल पुत्र स्व0 हीरालाल जायसवाल दीवान बाजार निकट समय माता मंदिर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध से अर्जित अपने पत्नी उर्मिला देवी के नाम से बनाए 03 मंजिला इमारत को थाना कैण्ट पुलिस द्वारा उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 की धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । जब्त की गयी संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 1,50,00,000/- रू0 (एक करोड़ पचास लाख रुपये) है ।
*अभियुक्त का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-*
रामलखन जायसवाल पुत्र स्व0 हीरालाल जायसवाल निवासी दीवान बाजार निकट समय माता मंदिर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
*आपराधिक इतिहास-*
i. मु0अ0सं0 172/2025 धारा 2(ख),(i)(iv)(iii)(xi)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कैण्ट, गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0 14/2025 धारा 255/258/259/260/419/420/467/468/471/474 व 120 (बी) भा0द0वि0 थाना कैण्ट गोरखपुर
*जब्त/कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण-*
03 मजिला अनुमानित कीमत 1,50,00,000/- रू0
*कार्यवाही में शामिल टीम-*
1. अरूण कुमार एस. (IPS) स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सर्किल कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. प्र0नि0 संजय कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. व0उ0नि0 विनोद कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. म0उ0नि0 दीप शिखारंजन चौकी प्रभारी नगर निगम थाना कोतवाली, गोरखपुर
5. म0उ0नि0 प्रिया राव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
6. का0 दीपक यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
7. का0 मोनू कुमार सर्किल कैण्ट गोरखपुर

