राष्ट्रीय लोक न्याय एवं मानवाधिकार परिषद ट्रस्ट
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के विस्तार, जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण एवं उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन, मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल जी की सहमति एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्णयानुसार वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी दीपक कश्यप जी को प्रदेश सचिव — उत्तर प्रदेश पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
दीपक कश्यप जी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
वे विभिन्न छोटे-बड़े सामाजिक संगठनों में पदाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ उनकी सामाजिक सक्रियता, जनसंपर्क क्षमता एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि दीपक कश्यप जी अपने अनुभव, सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्हें उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार, टीम गठन, जनसंपर्क एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक अधिकार प्रदान किए जाते हैं।
संगठन परिवार की ओर से दीपक कश्यप जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 सेवा • संगठन • समर्पण • राष्ट्रहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

