राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के विस्तार, जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन एवं मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल जी की अनुशंसा तथा शीर्ष नेतृत्व की सहमति से कर्मठ एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रामदुलारे शुक्ल जी को प्रदेश महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
डॉ. रामदुलारे शुक्ल जी लंबे समय से विभिन्न छोटे-बड़े सामाजिक एवं संगठनात्मक मंचों पर महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं।
वे एक ईमानदार, कर्मठ एवं जनहित के प्रति समर्पित समाजसेवी के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते हैं।
सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक अनुभव एवं जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे अपने अनुभव, व्यवहार कुशलता एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि डॉ. रामदुलारे शुक्ल जी संगठन की विचारधारा एवं गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठनात्मक विस्तार, जनजागरण एवं समाजहित के कार्यों को गति प्रदान करेंगे तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन परिवार की ओर से डॉ. रामदुलारे शुक्ल जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की जाती है।
💐 सेवा • संगठन • समर्पण • समाजहित 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

