राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट}
स्थानीय संवाददाता – आर्यन राज गोरखपुरी
परम आदरणीय समस्त सम्मानित स्वजन एवं संगठन परिवार,
संगठन के विस्तार, जनसंपर्क सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रमुख संरक्षक एवं मुख्य सचेतक माननीय कुलदीप सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय जी के निर्देशन तथा शीर्ष नेतृत्व की सहमति से वरिष्ठ समाजसेवी एवं अपराध वार्ता न्यूज़ के संपादक मनोज कुमार दुबे जी निवासी महाराजगंज, उत्तर प्रदेश को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उत्तर प्रदेश पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की जाती है।
मनोज कुमार दुबे जी लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
वे पत्रकारिता जगत में अपराध वार्ता न्यूज़ के संपादक के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते हैं तथा सामाजिक सरोकारों एवं जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य निरंतर करते रहे हैं।
इसके अतिरिक्त वे अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते रहे हैं तथा पूर्व में ग्राम प्रधान प्रत्याशी के रूप में भी जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
उनकी सामाजिक सक्रियता, जनसंपर्क क्षमता एवं संगठनात्मक सोच को देखते हुए संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि मनोज कुमार दुबे जी अपने अनुभव, सकारात्मक सोच एवं समाजहित के प्रति समर्पण के माध्यम से संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन के विस्तार एवं जनजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन परिवार की ओर से मनोज कुमार दुबे जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।
💐 सेवा • संगठन • समाजहित • राष्ट्रनिर्माण 💐
💐 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं 💐

