राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट} में नई नियुक्ति
डॉ. शमशाद सिद्दीकी बने गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष
गोरखपुर।
राष्ट्रीय लोक न्याय एवं अधिकार परिषद {ट्रस्ट} ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में गोरखपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. शमशाद सिद्दीकी को गोरखपुर मंडल का मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय के निर्देशन एवं मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल की सहमति से की गई है।
डॉ. शमशाद सिद्दीकी सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में एक सक्रिय एवं सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते हैं।
वे समाजवादी पार्टी में जिला पदाधिकारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
इसके साथ ही वे स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवा से जुड़े रहते हुए समाजसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
संगठन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि डॉ. सिद्दीकी की सामाजिक सक्रियता, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को उम्मीद है कि वे अपने अनुभव, व्यवहार कुशलता एवं समाजसेवा की भावना के माध्यम से गोरखपुर मंडल में संगठन को मजबूत करने एवं नए लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सकारात्मक विचारधारा के साथ कार्य कर रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. शमशाद सिद्दीकी संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे।
वहीं मुख्य राष्ट्रीय संयोजक संतोष नयन बरनवाल ने कहा कि संगठन में ऐसे अनुभवी एवं समाजहित के प्रति समर्पित लोगों का जुड़ना संस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा।
संगठन परिवार ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
💐 सेवा • संगठन • समाजहित • जनसंपर्क 💐

