पनियरा पुलिस का बड़ा एक्शन: लंबे समय से फरार वांछित प्रदीप गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप
स्थानीय संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महराजगंज। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना पनियरा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 96/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87 एवं 61(2)A बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना पनियरा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है। महराजगंज पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

