#ब्रेकिंग_न्यूज़_महाराजगंज प्रेस नोट महराजगंज
टेलीग्राम पर आनलाइन पैसा “दुगुना/ तिगुना” करने वाले गिरोह का भंडाभोड़, 01 बाल अपचारी के साथ 05 शातिर साइबर अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन श्री अशोक मुथा जैन एंव श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज श्री एस. चनप्पा के द्वारा जनपद मे साइबर अपराध के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए दिए गये निर्देश के क्रम मे श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा साइबर अपराध के सम्बन्ध मे दिये गये प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश के क्रम मे साइबर क्राइम थाना द्वारा संचालित *“प्रतिबिम्ब पोर्टल / हॉट स्पॉट”* अभियान के तहत एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया गया है।
आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को निचलौल क्षेत्र से 5 अभियुक्तों एवं 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार करते साइबर थाना पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा: 319(2), 318(4), 336(3), 338, 61(2)A बी0एन0एस0 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(C), 66(D) तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
*अपराध का विवरण–* समन्वय पोर्टल के अंतर्गत प्रतिबिम्ब पोर्टल पर जनपद में चिन्हित संदिग्ध ATM हॉट स्पॉट एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 23104260072672 दिनांक 15.04.2026 की जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता *मुकुल निगम पुत्र एम.के. निगम, निवासी आगरा को अभियुक्तों ने टेलीग्राम ग्रुप पर “ऑनलाइन कम समय में पैसा दुगुना-तिगुना” करने का लालच देकर 7 लाख रुपये की साइबर ठगी की।* अभियुक्तों ने शिकायतकर्ता से *3 लाख 25 हजार रुपये अपने एवं सहयोगी अभियुक्त आकाश पटेल, अभिजीत द्विवेदी एवं वांछित अभियुक्त निवासी भिटौली के खातों में मंगवाए।* इसके बाद ATM कार्ड एवं चेक के माध्यम से राशि निकाल ली गई। अभियुक्तों ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए, क्षेत्र के दुकानदारों एवं परिचितों से इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे मंगवाए तथा बाद में खाते फ्रीज होने पर पीड़ितों को वास्तविकता का पता चला। *पूरी जांच से यह तथ्य प्रकाश मे आया की मुख्य सरगना अभि0 रवि प्रताप सिंह द्वारा लोकल जनसेवा केन्द्र व लोकल लोगो को पैसे का लालच देकर खाता नं0 मगवाता था कि आप लोगो को प्रत्येक ट्रांजेक्सन पर 02 से 2.5 % मिलेगा। इसको खाता नं0 उपलब्ध कराने वालों मे जनसेवा संचालक अभि0 विजय कुमार मौर्या व लोकल के आकाश पटेल, आशीष पाण्डेय, कार्तिकेय पटेल, बाल अपचारी एवं वाछित अभियुक्त थे। इन अभियुक्तो द्वारा पिछले लगभग 08 महिने से यह संगठित अपराध कारित किया जा रहा था और इनके द्वारा यह नही बताया जा सका की अबतक कितने घटनाओं को अन्जाम दिया जा चुका है।*
*अभियुक्तो के पास से बरामदगी का विवरण–*
07 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
07 ATM कार्ड (विभिन्न बैंकों के)
04 आधार कार्ड (1 कूटरचित आधार कार्ड सहित)
01 नेपाली विदेशी सीमा कार्ड
02 PAN कार्ड
01 इंडियन पोस्ट पेमेंट कार्ड
02 पासबुक (विभिन्न बैंकों की)
03 क्रेडिट कार्ड
01 निर्वाचन कार्ड
01 चार पहिया कार
*गिरफ्तारी/पुलिस संरक्षण मे लिए गये अभियुक्तगण का विवरण–*
1– रवि प्रताप सिंह पुत्र मोतीलाल, निवासी पिपरिया, थाना निचलौल, उम्र 26 वर्ष, शिक्षा – बी.ए. (खाता नं0 कलेक्ट करना)
2– आकाश पटेल पुत्र कृष्णा पटेल, निवासी सिरौली वार्ड नं. 4, थाना निचलौल, उम्र 21 वर्ष, शिक्षा – 12वीं (खाता उपलब्ध कराने वाले सहयोगी)
3– विजय कुमार मौर्या पुत्र राधेश्याम मौर्या, निवासी वार्ड नं. 5, निचलौल, उम्र 33 वर्ष, शिक्षा – एम.ए. (खाता उपलब्ध कराने वाले सहयोगी)
4– आशीष पाण्डेय पुत्र पुरुषोत्तम पाण्डेय, निवासी वार्ड नं. 5, निचलौल, उम्र 26 वर्ष, शिक्षा – 12वीं(खाता उपलब्ध कराने वाले सहयोगी)
5–कार्तिकेय पटेल पुत्र सतेन्द्र पटेल, निवासी रातौर वार्ड नं. 4, थाना निचलौल, उम्र 22 वर्ष, शिक्षा – बी.कॉम(खाता उपलब्ध कराने वाले सहयोगी)
6– एक बाल अपचारी । (खाता उपलब्ध कराने वाले सहयोगी)
7- 04 अभियुक्त वांछित/फरार(खाता उपलब्ध कराने वाले सहयोगी)
*पुलिस टीम का विवरण–*
निरीक्षक सजनू यादव, साइबर क्राइम थाना
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, थाना निचलौल
उ0नि0 अनुराग यादव, थाना निचलौल
उ0नि0 अमित विश्वकर्मा, थाना निचलौल
उ0नि0 अभिलाष यादव, साइबर क्राइम थाना
का0 उमेश यादव, साइबर क्राइम थाना
का0 प्रदीप कुमार, साइबर क्राइम थाना
का0 अमरजीत, साइबर क्राइम थाना
का0 संजय, साइबर क्राइम थाना
का0 सत्येन्द्र कुमार, थाना निचलौल
का0 संजीव कुमार सिंह, थाना निचलौल
पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, कि जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर चलाया जा रहा है तथा ऐसे सभी गिरोहों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ साइबर ठगी से बचाव हेतु जागरूकता का संदेश दिया कि, किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर “पैसा दुगना-तिगुना” या “त्वरित लाभ” का लालच देने वाले प्रस्तावों पर कभी विश्वास न करें।
निर्देश–
अनजान टेलीग्राम/व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक या निवेश की पेशकश आने पर तुरंत ब्लॉक करें।
अपना आधार, PAN, बैंक डिटेल्स या OTP किसी के साथ साझा न करें।
संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत साइबर क्राइम थाना या 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें।

