पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान…….
स्थानीय संवाददाता सलेमपुर…….
अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर वार्ड नं0 05 हरैया लाला के पास से 26 पुड़िया स्मैक (5.72 ग्राम) व 24.24 ग्राम स्मैक कुल 29.96 ग्राम स्मैक व स्मैक बिक्री के कुल रू0 723390/- (सात लाख तेइस हजार तीन सौ नब्बे रूपये) नगद व एक अदद छोटा इलेक्ट्रिक तराजू व एक अदद चीनी मिट्टी का छोटा ओखली मूसल (दवा कूटने वाला) के साथ अभियुक्तो और. एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है जिसके संबंध में थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0 134/2026 धारा 8/21 एन0 डी0 पी0 एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी है