कर्नाटक के बंगलूरू से एक हिला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी को बहाने से घर बुलाया और उसे जिं** जला दिया।
मृतक की पहचान 27 साल के युवक किरण के रूप में हुई है। आरोपी महिला का नाम प्रेरणा है और उसकी उम्र भी 27 साल है। ये दोनों एक टेलीकॉम स्टोर में साथ में काम करते थे।
पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था।
पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेरणा पिछले कुछ समय से किरण से नाराज चल रही थी।
उसे लगता था कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा है और उससे शादी नहीं करेगा।
इसी गुस्से में उसने किरण की *त्या की साजिश रची।
मंगलवार को प्रेरणा ने किरण को बंगलूरू के अंजनपुरा स्थित अपने घर बुलाया।
उस समय घर पर प्रेरणा की मां और भाई नहीं थे।
किरण के आने के बाद दोनों ने कुछ देर बात की।
इसके बाद प्रेरणा ने किरण की आंखों पर पट्टी बांधकर पलंग पर हाथ पैर बांध दिये।
इजब किरण ने इसका विरोध किया, तो प्रेरणा ने उसे झांसा दिया कि वह उसे एक खास तरीके से इंग्लिश स्टाइल में प्रपोज करेगी।
किरण उसकी बातों में आ गया जब किरण की आंखों पर पट्टी बंधी थी और वह कुर्सी से बंधा हुआ था।
वहीं पुलिस को संदेह है कि महिला ने इस *त्या को अंजाम देने से पहले पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
इसी बीच प्रेरणा ने पहले से तैयार रखा केरोसि* उस पर डाल दिया और आग लगा दी।
पुलिस ने बताया कि प्रेरणा ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया । डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) डीएल नागेश ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
उसने बताया कि प्रेमी की अनदेखी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

