100 करोड़ की प्रॉपर्टी बनाने वाले DSP की कितनी गर्लफ्रेंडः चुनाव लड़ने के लिए मुस्लिम को फंसाया, पटना वाले घर लाया दूसरी लड़की, क्या थी फ्यूचर स्ट्रेटजी
सस्पेंडेड डीएसपी गौतम कुमार ने भ्रष्टाचार कर 100 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई। मामले की जांच EOU कर रही है। इस बीच एक सवाल चर्चा में है कि गौतम की कितनी गर्लफ्रेंड थी?
गौतम ने पूर्णिया की रूबी कश्यप से पहले प्यार फिर शादी की। चुनाव लड़ने के लिए मुस्लिम गर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम को फंसाया। उसके लिए 7 महंगी जमीनें खरीदी।
इस बीच गौतम की एक और करीबी महिला बेचनी (मुस्लिम) के बारे में जानकारी मिली है। उसने बेचनी के लिए भी संपत्ति खरीदी। उसे पटना वाले घर लाया था।
दैनिक भास्कर की खास रिपोर्ट में जानिए, गौतम कुमार ने रिटायरमेंट के बाद की क्या प्लानिंग की थी? कौन उसकी मदद कर रहे थे? किन दो मुस्लिम महिलाओं से उसके संबंध थे?
विधानसभा चुनाव लड़ने वाला था गौतम, मुस्लिम गर्लफ्रेंड दे रही थी साथ
गौतम ने पुलिस अधिकारी से माननीय बनने की प्लानिंग कर रखी थी। रिटायरमेंट के बाद बिहार की राजनीति में कदम रखने वाला था। काली कमाई के रुपयों के दम पर एक पॉलिटिकल पार्टी से टिकट लेकर विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहा था। इसके लिपूछताछ के लिए फिर बुलाएगी EOU
29 मार्च को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किशनगंज के SDPO-1 रहे गौतम कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। 31 मार्च को इनके सरकारी ऑफिस, आवास, पूर्णिया स्थित घर और पटना के मुन्नाचक स्थित पुश्तैनी घर सहित 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
EOU की दो टीम किशनगंज और पूर्णिया में कैम्प कर रही है। इनकी बेनामी संपत्तियों को खंगाल रही है। EOU ने गौतम को 6 अप्रैल को पूछताछ के लिए पटना स्थित अपने ऑफिस में तलब किया था।
गौतम से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई। इनके जवाब से जांच कर रहे अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें जल्द ही दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। दूसरी तरफ बिहार सरकार ने इन्हें सस्पेंड कर दिया है।ए किशनगंज क्षेत्र चुन रखा था।
नाम नहीं छापने की शर्त पर गौतम के कुछ करीबियों ने इस बात की पुष्टि की है। सूत्रों की मानें तो गौतम ने लंबे समय से पुलिस अधिकारी से विधायक बनने का सपना संजो रखा था। वह धीरे-धीरे इस ओर बढ़ रहा था। इसमें उसका साथ उनकी मुस्लिम गर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम दे रही थी।
दरअसल, मुस्लिम समाज के लोगों के वोट लेने के लिए उसने शगुफ्ता को गर्लफ्रेंड बनाया। पत्नी से अधिक प्रॉपर्टी इसके नाम खरीदी। करीब 10 साल से दोनों के बीच रिश्ता है।
पूर्व विधायक से गहरे संबंध, काली कमाई खपाने में मदद मिली
सूत्र बताते हैं कि किशनगंज जिले के एक विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक के साथ गौतम कुमार के गहरे संबंध हैं। दोनों का एक साथ उठना-बैठना और खाना-पीना है। एक-दूसरे की खूब मदद करते हैं।
इनके बीच की बात यहीं तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसी इनके बीच के कनेक्शन खंगालेगी तो बहुत कुछ मिलेगा। जानकारी मिली है कि गौतम के भ्रष्टाचार की कमाई खपवाने में पूर्व विधायक का अहम रोल रहा है। इनके माध्यम से दूसरे राज्यों में बेनामी प्रॉपर्टी खरीदी गई है।
बेचनी नाम की मुस्लिम लड़की कौन? पटना वाले घर लाया था गौतम
सूत्रों के हवाले से एक बड़ी बात सामने आई है। किशनगंज में रूईधासा नाम की जगह है। यहां की रहने वाली एक लड़की का नाम बेचनी है। यह भी मुस्लिम परिवार से आती है। इसके साथ भी गौतम कुमार का पुराना और खास संबंध है।
दोनों के बीच संबंध तब से हैं, जब गौतम सब इंस्पेक्टर था। उस वक्त बेचनी की उम्र बहुत कम थी। गौतम कई बार किशनगंज से इसे पटना स्थित अपने घर लेकर आया था। इसके अलावा भी दोनों को अलग-अलग जगहों पर कई बार एक साथ देखा गया है। दावा किया गया है कि काली कमाई से बेचनी के नाम पर भी बेनामी संपत्ति खरीदी गई है।
2011 में खरीदी थी घोरधप्पा में जमीन
किशनगंज जिले के कोचाधामन, बेलवा और दिघलबैंक जैसे इलाकों में गौतम की बेनामी संपत्ति होने का दावा किया जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि इन इलाकों में गौतम ने बहुत सी प्रॉपर्टी खरीद रखी है।
इसी तरह गौतम ने किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर के घोरधप्पा में पंजाब दरबार होटल के पास की जमीन के एक बड़े प्लॉट को 2011 में खरीदा था। हालांकि, कुछ समय बाद उस जमीन को बेच दिया था।
पुलिस की नौकरी लगने में ADM मामा का था महत्वपूर्ण रोल
पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि गौतम के सगे मामा कृष्ण मोहन लाल ADM थे। किशनगंज में इनकी भी पोस्टिंग रही है। उस दौरान गौतम का उनके पास अक्सर आना-जाना लगा रहता था।
मोहन लाल का निधन हो चुका है। गौतम की बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने में इनका अहम रोल था। इनकी कड़ी मशक्कत की वजह से ही गौतम 1994 में सब इंस्पेक्टर बना था।
ममेरी बहन की दोस्त से प्यार हुआ, शादी की
पूर्णिया की रूबी कश्यप गौतम कुमार की पत्नी हैं। इन दोनों का लव मैरिज हुआ था। लंबे समय के अफेयर के बाद दोनों ने शादी की थी। रूबी गौतम के ADM मामा की बेटी की दोस्त है।
पति के गलत आचरण पर कई बार रूबी ने आपत्ति जताई, लेकिन गौतम के आगे उनकी नहीं चली। लाख कोशिश करके भी वह गौतम की अय्याशी नहीं रोक सकी।


