थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दिनांक 01.04.2026*
*कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में व0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 475/23 धारा 419,420,467,468,471,506 भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त विशम्भर केवट पुत्र स्व0 मुनेश्वर निवासी ग्राम नरकटवा टोला रजही थाना पनियरा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ कूटरचित दस्तावेज तैयार करके वादी की जमीन को बैनामा करा लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
विशम्भर केवट पुत्र स्व0 मुनेश्वर निवासी ग्राम नरकटवा टोला रजही थाना पनियरा जनपद महराजगंज
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 475/23 धारा 419,420,467,468,471,506 भादवि थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. थानाध्यक्ष सूरज सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. व0उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 विशाल श्रीवास्तव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

