महेंद्र यादव जी को विनम्र श्रद्धांजलि(07) –
पूर्व एमएलसी माननीय महेंद्र यादव जी जैसा कोई नहीं…
श्रद्धांजलि कार्यक्रम 05 अप्रैल 2026 को…
###################################
माननीय महेंद्र यादव जी भाजपा में सम्मिलित होने से पहले कांग्रेस और उसके बाद हरिशंकर तिवारी जी द्वारा गठित लोकतांत्रिक कांग्रेस में रहे।भाजपा से लोकतांत्रिक कांग्रेस के गठबंधन के बाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र देवरिया/कुशीनगर से एमएलसी बने तथा बाद में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे लेकिन उनका व्यवहार ऐसा था कि दूसरे दल के लोग भी उनकी आलोचना नहीं कर पाते थे क्योंकि वे किसी एक दल के खांचे में सेट नहीं रहने वाले थे।उन्हें सुयोग्य व्यक्तित्व और ईमानदारी पसंद थी।
मै समाजवादी पार्टी का तथा उन्हें निर्दल,कांग्रेस या भाजपा से जब भी लड़े वोट -सपोर्ट नहीं दिया लेकिन मेरे द्वारा 13 दिसंबर को अपने माताजी और पिताजी के स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वे भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए भी सपा के झंडा तले आयोजित कार्यक्रम में आने से गुरेज नहीं किए।किसी साल यदि मैने उन्हें नहीं बुलाया और कार्यक्रम हो जाने के बाद वे उसे अखबार में पढ़े कि मेरा 13 दिसंबर वाला कार्यक्रम संपन्न हो गया तो उलाहना देते हुए फोन करते थे कि मुझे नहीं बुलाए?
आदरणीय महेंद्र यादव जी का मेरे समाजवादी पार्टी में रहने के बावजूद सदैव स्नेह रहा।वे न केवल मेरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सपा के झंडा की परवाह किए बगैर मंचस्थ रहते थे अपितु रामपुर कारखाना में पूर्व चेयरमैन गणेश यादव जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी सपा द्वारा आयोजित होने के बावजूद आते थे।
माननीय महेंद्र यादव जी का यह गुण था कि वे दल के अतिरिक्त अच्छे लोगों को पसंद करते थे।खुद ईमानदार थे तो समाज में ईमानदार लोगों की तलाश भी उन्हें रहती थी।वे अपने विधायक निधि में कोई कमीशन नहीं लेते थे।उन्हें कमीशन लेने वाले लोग भी पसंद नहीं थे।राजनीति करने वालों की संताने अपवाद स्वरूप ही उनके रास्ते से अलग रास्ता बनाती हैं लेकिन माननीय महेंद्र यादव जी ने तमाम लोगों को प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य बनाया या राजनीति में आगे बढ़ाया लेकिन अपने इकलौते बेटे को शिक्षा की तरफ अग्रसर किया जिसकी परिणति रही कि उनके इकलौते पुत्र डा अभिषेक यादव जी गोरखपुर में राजेंद्र हॉस्पिटल चला रहे हैं और पीजीआई लखनऊ से त्यागपत्र देकर पूर्वांचल के सुयोग्यतम यूरोलॉजिस्ट हैं।
अब तो आदरणीय स्मृतिशेष महेंद्र यादव जी की स्मृतियां ही शेष हैं।मृत्युपरांत श्रद्धांजलि कार्यक्रम 05 अप्रैल 2026 को उनके पैतृक गांव मुंडेरा में आयोजित है।

