#गोरखपुर में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश लोगों को खाते से ठगी के रुपयों को ठिकाने लगते थे सात गुर्गे अरेस्ट
गोरखपुर की एम्स थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है ।
इस ग्रुप में शामिल आरोपी लोगों को लोन देने के नाम पर लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे।
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनके खाते खुलवाते फिर उस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के रुपयों को ठिकाने लगाने के लिए करते थे।
इतना ही नहीं उनके आधार कार्ड से नया सिम निकलवा कर साइबर फ्रॉड के लिए इस्तेमाल करते थे।
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के सात गुर्गों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आगे की कार्रवाई जारी है, हर एंगल से जांच की जा रही है।
उनके पास से 10 मोबाइल फोन, एक टैब, दो लैपटॉप 8 फर्जी मोहर, 28 साइंड चेक, चार पासबुक, तीन एटीएम कार्ड दो चेक बुक बरामद किया गया है
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करंट इलाके के सिंघानिया निवासी ध्रुवासनी एम्स थाना क्षेत्र के रजाई जगदीशपुर निवासी सूरज सिंह पिपराइच के पिपरा बसंत निवासी अजय उपाध्याय देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के अखंड प्रताप सिंह मऊ जिले के गोपालपुर निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह बलिया जिले के बहादुरपुर निवासी अभिषेक कुमार यादव और एम्स इलाके के नीना थापा झरना टोला निवासी अमर कुमार निषाद के रूप में हुई है।

