वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद,
संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन से करीब 34 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
मामले में वाहन सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस मेंहदावल-बौरव्यास मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार लोग भागने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाने में सुरक्षित रखवा दिया।
मामले की सूचना तुरंत आयकर विभाग को दी गई।
नकदी की गिनती कर जांच शुरू
सूचना पर आयकर विभाग की टीम गोरखपुर से इंस्पेक्टर चंद्रमणि सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
टीम ने नकदी की गिनती कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

