*विधायक ने गरीब जरूरतमंद परिवारों में बाटा मिठाई और दिया दिवाली की शुभकामनाएं*
*समस्त क्षेत्रवासियों को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं: महेन्द्र पाल सिंह विधायक पिपराइच*
जंगल धूषण
आज दिनांक 04/11/2021 को विधानसभा पिपराइच अंतर्गत ग्रामसभा जंगल धूषण में पिपराइच विधानसभा के लोकप्रिय विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने गरीब परिवारों में जाकर मिठाई और उपहार बाटा।
इस अवसर पर विधायक ने लोगो दिपावली की बधाई देते हुए कहा कि
असत्य पर सत्य, कदाचार पर सदाचार, बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश, की विजय के महापर्व प्रकाशोत्सव दीपावली की आप सभी क्षेत्रवासियों को अनन्त शुभकामनाएं एवं बधाई। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुख, शांति, सद्भाव व समृद्धि के उजास से आलोकित हो। दीपोत्सव दीप से दीप जलाने और व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़ने का पर्व है।
विधायक ने कहा कि मेरी आप सबसे अपील है कि इस दीपावली के पर्व को किसी एक गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवार के साथ पूरे उत्साह एवं आनंद के साथ मनाकर उसके जीवन में खुशियों की रोशनी भर दें।
साथ में जिला पंचायत सदस्य रामउग्रह चौहान, रामबचन सिंह, रामभवन शर्मा, भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री अशोक निषाद, चंद्रभान चौहान, जनार्दन सिंह, राम अवतार पासवान, नितेश चौहान, अजय चौहान, विशाल यादव, विकाश पांडेय समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे!!!

