कसया पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस मामले में शनिवार को पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का डीजल……..
उपकरण और एक वाहन भी बरामद किया है।
कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कसया थाना पुलिस को यह सफलता मिली।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे टैंकर से डीजल सप्लाई का काम करते थे।
रात में वे अपनी अर्टिगा कार की नंबर प्लेट को ग्रीस या काले पदार्थ से ढककर पहचान छिपाते थे।
इसके बाद, हाईवे या सड़क किनारे खड़े ट्रकों और टैंकरों से पाइप के जरिए डीजल निकालकर गैलनों में भर लेते थे।
जिसे बाद में बेच दिया जाता था।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नितेश उर्फ बाबूलाल पासवान (रामनगर करजहा धूसी टोला, खोराबार, गोरखपुर), रितविक रावत ( विलन्दपुर, कैंट, गोरखपुर ), शुभम यादव ( नसीराबाद, कोतवाली, गोरखपुर ), मोनू उर्फ श्याम सूरत पासवान ( राजधानी टोला धनवारपार, झगहा, गोरखपुर ) और आदित्य गुप्ता उर्फ गोलू ( कुंवर बखरा, गौरीबाजार, देवरिया ) के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 75 लीटर डीजल, दो लोहे की रॉड, दो प्लास्टिक पाइप, पांच 50 लीटर के गैलन, एक अर्टिगा कार और एक टैंकर बरामद किया है।
इस कार्रवाई को कसया एसएचओ आशुतोष सिंह, एसआई रुद्र प्रताप सिंह, गौरव श्रीवास्तव, उप निरीक्षक पंकज सिंह, उप निरीक्षक गणेश प्रजापति, कांस्टेबल उमाशंकर, आलोक यादव, अभिषेक राय, सूरज मिश्रा और ज्ञान प्रकाश चौहान की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

