थाना एम्स जनपद गोरखपुर दिनांक 13.03.2026*
*लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय थाना एम्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 64/2026 धारा 309(4), 352 भारतीय न्याय संहिता थाना एम्स जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त 1. कार्तिक यादव उर्फ राजू पुत्र जवाहर लाल यादव निवासी हेतिमपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया 2. दीपक सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी सैदरपट्टी थाना महुआडीह जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5),317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का विवरण-*
वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 09.03.2026 को अभियुक्तों द्वारा रास्ते में अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से आकर थप्पड़ मारकर मेरा मोबाइल छिनकर लेकर भाग गये । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. कार्तिक यादव उर्फ राजू पुत्र जवाहर लाल यादव निवासी हेतिमपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
2. दीपक सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी सैदरपट्टी थाना महुआडीह जनपद देवरिया
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 64/2026 धारा 309(4), 352, 3(5),317(2) भारतीय न्याय संहिता थाना एम्स जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
1. 01 अदद लूट का मोबाइल
2. 01 अदद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय थाना एम्स जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 विवेक अवस्थी, चौकी प्रभारी सोनबरसा थाना एम्स जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी जगदीशपुर थाना एम्स जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 हिमांशी पाण्डेय, चौकी प्रभारी एम्स थाना एम्स जनपद गोरखपुर
5. उ0नि0 अभिषेक कुमार राय थाना एम्स जनपद गोरखपुर
6. हे0का0 संजय सिंह थाना एम्स जनपद गोरखपुर
7. हे0का0ल हरिनाथ यादव थाना एम्स जनपद गोरखपुर
8. का0 शशिकान्त सिंह थाना एम्स जनपद गोरखपुर

