अयोध्या…………. ब्रेकिंग*
*सोहावल में बिना परमिट ठेकेदार ने अवैध रूप से काट डाला 49 हरे पेड़*
*रौनाही थाना क्षेत्र में थम नहीं रही अवैध पेड़ों की कटान*
🖌️🖌️🖌️
सोहावल क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी कटान करने वाले ठेकदारों के हौसलें पूरी तरह से बुलंद है। यहां के ठेकदारों पर वन विभाग के अधिकारियों का कोई खौफ नहीं रहा है। दो दिन के भीतर रौनाही गांव के एक ठेकेदार ने ग्राम हाजीपुर बरसेंडी निवासी किसान के खेत से बिना परमिट 46 पेड़ सागौन, 2 पेड़ गूलर,1 हरा पेड़ आम काटकर बेंच दिया है।
अवैध रूप से पेड़ कटान की सूचना मिलने पर वन विभाग में अफरा -तफरी मच गई है। मौके पर रतनपुर गांव के पास व एक निजी डिग्री कॉलेज के पास पहुंचकर वन विभाग के रेंजर रत्नेद्र त्रिगुनायक, वन दरोगा शेर बहादुर ने जांच किया, तो हैरत में पड़ गए। पता चला कि भारी मात्रा में बिना परमिट पेड़ कटान कर ठेकदार ने लकड़ियां बेंच दी है। जबकि वन विभाग के अधिकारियों की पूछताछ में किसान ने बताया कि चार भाईयों के संयुक्त बाग में सैकड़ों पेड़ सागौन के स्थित है। ठेकेदार ने परमिट बनवाकर पेड़ कटान करने की बात कहकर पेड़ की खरीददारी किया था। लेकिन बिना परमिट किसान से तथ्य छिपाकर मनबढ़ ठेकदार ने पेड़ काटकर बेंच डाले। अब अवैध कटान को लेकर वन विभाग में हड़कंप मचा है। अगर पेड़ कटान की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों तक नहीं पहुंचती, तो ठेकदार सैकड़ो पेड़ काटकर अब तक बेंच दिया होता। इससे पहले भी ठेकदार बिना परमिट पेड़ कटान करते चले आ रहे है।
पूंछे जाने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी रत्नेद्र त्रिगुनायक ने बताया कि अवैध कटान की जांच पड़ताल की जा रही है। अवैध कटान करने वाले ठेकदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

