जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश 03 मार्च 2026
थाना वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में गोवध से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को अपराध में प्रयुक्त सामाग्री के साथ किया गया गिरफ्तार
दिनांक 01.03.2026 को ग्राम परसालाल शाही स्थित पोखरे में गोवंश अवशेष होना पाया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों क्रमशः 01. बब्लू शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा, 2. इस्तेखार अहमद पुत्र मो0 अमीन, 3. छोटू उर्फ तुफैल पुत्र मो0 नईम को मझौवामीर के पास से आज दिनांक 03.03.2026 समय 00.50 बजे गिरफ्तार कर 03 अदद चाकू , 03 अदद अलग-अलग बोरे में 05 अदद रस्सी, 01 साईकिल का ट्यूब, 02 पैकेट काली पन्नी, दो अदद लकड़ी का ठेहा, 01 नीले रंग का प्लास्टिक, 01 अदद तराजू लोहे का व 01 किलो ग्राम तथा 500 ग्राम का बाट बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.बब्लू शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम केशवारा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
2. इस्तेखार अहमद पुत्र मो0 अमीन उम्र करीब 65 वर्ष ग्राम करमा खान थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर हाल मुकाम C/O मुख्तार निवासी जमदाशादी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती। 3.छोटू उर्फ तुफैल पुत्र मो0 नईम उम्र करीब 35 वर्ष ग्राम मझौवामीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
बरामदगी
03 अदद चाकू, तीन अदद अलग अलग बोरे में 05 अदद रस्सी, 01 साईकिल का ट्यूब, 02 पैकेट काली पन्नी, दो अदद लकड़ी का ठेहा, एक नीले रंग का प्लास्टिक, एक अदद तराजू लोहे का व 01 किलो ग्राम तथा 500 ग्राम का बाट।
पूछताछ में तीनों व्यक्तियों द्वारा एक साथ बताया गया कि इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है, हमलोग छुट्टा व आवारा पशुओं को पकड़कर या किसी के माध्यम से पकड़वाकर खरीदकर उन पशुओ को काटकर उसके मांस को बेच कर अपना जीव यापन करते है तथा अपने परिवार का भी खर्च चलाते है । उसके बाद भागे हुए चार व्यक्तियो के बारे में पूछा गया तो सभी ने बताया कि भागे हुए चारों व्यक्ति हम लोगों की टीम के ही है, और वो लोग भी हम लोगों के साथ यही काम करते हैं, जिनका नाम 1. गुलाम रसूल उर्फ बुढ़वा पुत्र मो0 अहमद, 2.सफीक उर्फ नऊआ पुत्र सकील 3. शमशाद अहमद उर्फ सुगनुआ पुत्र हकीकुल्ला निवासी ग्राम मझौवामीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, 4.मो0 नफीस पुत्र मो0 अनीस निवासी ग्राम मझौवामीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती है। पकड़े गये तीनो व्यक्तियों से बारी बारी से उनके पास से बरामद चाकू को रखने के लिए अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहे इनका यह कार्य अन्तर्गत धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का दण्डनीय अपराध होना बताया गया। इन लोगों से और गहराई से पूछा गया तो बब्लू शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी केशवारा थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती की ओर इशारा करते हुए बताये की इसी ने दिनांक 27.02.2026 को एक छुट्टा बछड़ा पकड़ा था, जिसे हम तीनों लोग एवं भागे हुए गुलाम रसुल उर्फ बुढ़वा, सफीक उर्फ नऊवा, शमशाद अहमद उर्फ सुगनुआ, मो0 नफीस उपरोक्त ने उसी रात को काटे थे, वह गुलाम रसूल उर्फ बुढ़वा के पास है, जो अभी भागा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक कुमार सिंह जनपद बस्ती ।
2. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस उ0नि0 शेषनाथ यादव जनपद बस्ती। 3.उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती। 4. हे0 का0 मृत्युंजय कुशवाहा, हे0का0 पवन तिवारी, का0 विजय यादव, का शुभेंद्र तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती।
5.हे0का0 देवेश यादव, कां0 संतोष यादव सर्विलांस सेल जनपद बस्ती। 6. हे0का0 लखीचन्द्र गुप्ता,हे0का0 धीरेन्द्र यादव ,हे0का0 हरेन्द्र धर दूबे ,हे0का0 मिथुन कुमार ,का0 निकेश यादव,का0 प्रदीप गुप्ता ,का0 अवधराज यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।


