देवरिया जिला पंचायत में टेंडर को लेकर विवाद, सदस्यों ने निरस्तीकरण की उठाई मांग
स्थानीय संवाददाता……
देवरिया। जिला पंचायत में वर्ष 2025–26 के टेंडर को लेकर विवाद सामने आया है। जिला पंचायत सदस्यों ने अपर मुख्य अधिकारी को संबोधित एक पत्र देकर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि विभाग द्वारा जारी टेंडर में अनियमितता होने के कारण सदस्यों में आक्रोश है और उनकी मासिक बैठक भी नहीं हो पा रही है।
सदस्यों के अनुसार 24 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे बैठक का समय तय किया गया था, लेकिन अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। इस संबंध में दूरभाष पर बातचीत होने पर बताया गया कि वह गोरखपुर गए हुए हैं। इसके बाद सभी सदस्य कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारी को अपना आवेदन पत्र सौंप दिया।
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि वर्ष 2025–26 की टेंडर प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई तो सभी सदस्य आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत प्रशासन की होगी।
इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, आयुक्त गोरखपुर मंडल, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी देवरिया को भी भेजी गई

