: फूलवती देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली
छात्राओं ने सजाई मनमोहक रंगोली।
प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा में निखार लाती है, बृजेश वर्मा
अमांपुर। फूलवती देवी कन्या इंटर कालेज नगला गुलरिया में दिपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनीता वर्मा, के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विधालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। प्रबंधक बृजेश वर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बृजेश वर्मा ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति से जुड़े हुए है। वही प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा में निखार लाती है। उन्हें कुछ नया करने की सीख देती है। निर्णायक मंडल के द्वारा विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। आकर्षक रंगोली को प्रथम स्थान मिला। प्रधानाचार्य अनीता वर्मा ने विजेताओं को बधाई दी।
[02/11, 19:16] +91 78308 05488: अमांपुर। फूलवती देवी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा सजाई दीपोत्सव रंगोली।

