खबर बस्ती से।
थाना छावनी पुलिस द्वारा चलती बस पर फायरिंग करने वाले अभियुक्त व सहअभियुक्त को अवैध असलहा के साथ किया गया गिरफ्तार-*
दिनांक 04.02.2026 को थाना छावनी पर प्राप्त सूचना कि बहद ग्राम मझौवा में एक सफेद बुलेट सवार व्यक्ति द्वारा चलती गाड़ी पर अवैध असलहे से फायर किया गया है, के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2026 धारा 109(1), 352, 324(4) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त 1. शिवम सिंह उर्फ प्रियांशु सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी पडरी बाबू थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को दिनांक 05.02.2026 को नियमानुसार करीब 18.13 बजे, थाना परसरामपुर परिसर से हिरासत पुलिस में लिया गया। तथा सह अभियुक्त 2. हिमांशु शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा निवासी धरमपुर मुगलिया थान परसरामपुर जनपद बस्ती को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 06.02.2026 को समय करीब 8.12 बजे, अमौली से हनुमान गंज मार्ग नहर पुलिया से 20 कदम अन्दर चक मार्ग से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
अभियुक्तगण द्वारा जुर्म स्वीकारोक्ति व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तारी अभियुक्त का विवरण-*
*1.* शिवम सिंह उर्फ प्रियांशु सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी पडरी बाबू थाना परसरामपुर जनपद बस्ती, उम्र करीब 28 वर्ष।
*2.* हिमांशु शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा निवासी धरमपुर मुगलिया थान परसरामपुर जनपद बस्ती, उम्र करीब 22 वर्ष।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*
*(शिवम सिंह उर्फ प्रियांशु सिंह)*
*1.* मु0अ0सं0 0092/2019 धारा 120-B, 307, 393, 504, 506 IPC थाना गौर जनपद बस्ती
*2.* मु0अ0सं0- 895/17 धारा- 120-B, 307, 452 IPC थाना परसरामपुर, बस्ती)
*3.* मु0अ0सं0- 914/17 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट बीएनएस थाना परसरामपुर, बस्ती)
*4.* मु0अ0सं0- 282/18 धारा- 147, 148, 323, 452, 506 IPC थाना परसरामपुर, बस्ती
*5.* मु0अ0सं0- 336/19 धारा- 323, 325, 504, 506 IPC थाना परसरामपुर, बस्ती
*6.* मु0अ0सं0- 350/19 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 थाना परसरामपुर, बस्ती
*7.* मु0अ0सं0- 363/19 धारा- 120-B, 302, 34, 506 आईपीसी थाना परसरामपुर, बस्ती
*8.* मु0अ0सं0- 310/22 धारा- 147, 308, 323, 504, 506 आईपीसी थाना परसरामपुर, बस्ती।
*9.* मु0अ0सं0- 67/23 धारा- 20-B, 307, 504 आईपीसी थाना परसरामपुर, बस्ती।
*10.* मु0अ0सं0- 69/23 धारा- 307, 504 आईपीसी व3/5/25/27 आर्म्स एक्ट थाना परसरामपुर, बस्ती।
*11.* मु0अ0सं0- 197/25 धारा- 131, 351(3), 352 BNS थाना परसरामपुर, बस्ती।
*(हिमांशु शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा)*
*1.* मु0अ0सं0 175/24 धारा 3/9/25 आर्म्स एक्ट थाना परसरामपुर जनपद बस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*
*(शिवम सिंह)-* दिनांक 05.02.2026 को समय करीब 18.13 बजे, थाना परसरामपुर परिसर
*(हिमांशु शर्मा)-* दिनांक 06.02.2026 को अमौली से हनुमान गंज मार्ग नहर पुलिया से 20 कदम अन्दर चक मार्ग, समय करीब 8.12 वजे
*बरामदगी का विवरण-*
एक अदद देशी तमंचा 9MM व एक अदद जिन्दा कारतूस 9MM
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त शिवम सिंह उर्फ प्रियाशु पुत्र राजेश सिंह निवासी पड़री बाबू थाना परसरामपुर जनपद बस्ती द्वारा बताया गया कि मैं अपने साथी हिमांशु शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा साकिन धरमपुर मुगलिया थाना परसरामपुर की बुलेट मोटसाईकिल सं0 UP32KS6407 से दिनांक 04.02.2026 को दोपहर के बाद दिन में छावनी के तरफ से अयोध्या जा रहा था कि केशवपुर के पास मेरे द्वारा बस से साईड मांगने पर बस ड्राइवर द्वारा साईड न देने पर बस चालक से कहा सुनी हुई तो मेरे(शिवम सिंह) द्वारा अपने तमंचे से बस चालक के ऊपर फायर कर दिया और हम दोनों लोग भाग गये तथा हिमांशु शर्मा बुलेट मोटरसाइकिल लेकर घर चला आया। मैं वहीं से कहीं और चला गया। बाद में मेरे द्वारा अपराध बोध होने पर परसरामपुर थाने पर आत्मसमर्पण कर लिया गया। तब डरकर हिमांशु द्वारा मोटरसाइकिल लेकर भागने की फिराक में था और अमोलीपुर से हनुमानगंज आने वाले मार्ग पर जा रहा था कि तभी बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में चली गयी, और वहां से पैदल ही आ रहा था कि आप लोगों द्वारा नहर पुलिया अमौलीपुर से सटे चकमार्ग पर पकड़ लिया गया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
*1.* थानाध्यक्ष छावनी चन्दन कुमार, जनपद बस्ती।
*2.* प्र0 चौकी विक्रमजोत उ0नि0 शशि शेखर सिंह, उ0नि0 सभाजीत मिश्रा, थाना छावनी, जनपद बस्ती।
*3.* का0 काशीनाथ पाण्डेय ,का0 राहुल सिंह, थाना छावनी, जनपद बस्ती।

