छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 8 साल पहले पिंकी सोलंकी(26) की शादी शिवदास से होती है।
दोनों का पारिवारिक जीवन सामान्य चल रहा था।
बाद में काम की तलाश में शिवदास अपनी पत्नी पिंकी को लेकर अंबिकापुर आ गया और काम करने लगा।
इस दौरान पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया।
इसी बीच शिवदास का भांजा हेमंत सोलंकी काम के सिलसिले में अपने मामा शिवदास के पास आता है और वहीं रहकर काम करने लगता है।
शिवदास जब काम सिलसिले में दिनभर बाहर रहता था।
इस दौरान हेमंत जो की अपनी मामी पिंकी से 2 साल छोटा था।
इन दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ने लगती है।
और बहुत जल्द उनके बीच शारीरिक संबंध भी हो जाता है।
नजदीकियां इस कदर बढ़ती है कि पिंकी सोलंकी अपने पति हेमंत को छोड़कर अपने से 2 साल छोटे भांजे से लव मैरिज कर लेती है, और उसी के साथ रहने लगती है।
पिंकी को सोशल मीडिया का बहुत शौक था।
पिंकी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थी।
यह चीज हेमंत को खटकती थी।
वह हमेशा पिंकी पर नजर रखता था।
उसने पिंकी को सोशल मीडिया से दूर रहने की बात कही।
जिसका पिंकी ने सख्त विरोध किया।
जिसके बाद दोनों में लड़ाइयां हुई।
पिंकी और हेमंत की एक बच्ची भी हुई।
यानी अब पिंकी दो बेटियों की मां बन चुकी थी।
सोशल मीडिया का लगातार विरोध करने से हेमंत और पिंकी के रिश्ते में लगातार खटास आने लगी।
हेमंत जो शक था कि पिंकी सोशल मीडिया से कई लड़कों से बात करती है।
मामला तो इस कदर बढ़ गया कि पिंकी ने हेमंत को छोड़कर अपने दोनों बेटियों के साथ अलग किराए पर कमरा लेकर रहने लगी।
पिंकी की इस हरकत से हेमंत को बहुत गुस्सा आया।
उसने पिंकी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
योजनाबद्ध तरीके से अपने जन्मदिन का हवाला देते हुए वह पिंकी को होटल लेकर जाता है।
वहां पर दोनों मिलकर खाना खाते हैं।
खाना खाने के बाद वह पिंकी को लेकर जंगल की तरफ केक काटने के बहाने जाता है।
जंगल में दोनों केक काटते हैं और मौका देखकर हेमंत दुपट्टे से पिंकी का गला दबाकर चाकू से उसका गला रेत देता है और मौके से फरार हो जाता है।
पिंकी की बहन के आरोप के बाद पुलिस हेमंत को गिरफ्तार करती है।
और वह अपना जुर्म कबूल कर लेता है।
लेकिन पिंकी की बहन का मानना यह है कि हेमंत का कहीं और अफेयर चल रहा था।
जिसकी वजह से बहन उससे अलग होकर रहने लगी थी।
हालांकि अभी इस मामले की जांच चल रही है।

