यूपी के देवरिया में डर से दो माह तक रही चुप, पेट दर्द हुआ तो अल्ट्रासाउंड ने खोली कहानी, किशोरी से चार नाबालिगों ने की दरिंदगी
…………
यूपी के देवरिया जिले के लार थाना इलाके के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से गांव के ही चार नाबालिगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात पिछले साल नवंबर की है, पर दुष्कर्म का पता शुक्रवार को तब चला जब किशोरी के पेट में दर्द उठा और अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई। जांच में किशोरी लगभग दो महीने की गर्भवती मिली। इसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चारों नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और देर रात दो आरोपियों को घर से हिरासत में ले लिया। दो आरोपी फरार हैं।लार थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ घर पर रहती है। पिता कहीं बाहर काम करते हैं। किशोरी गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है।
………..
‘चार नाबालिग लड़के उसे अगवा कर एक घर में ले गए’
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पिछले साल नवंबर में गांव के ही चार नाबालिग लड़के उसे अगवा कर एक घर में ले गए और वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह घर आरोपियों में से एक का था। इसके बाद आरोपियों ने किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
………
करीब दो महीने की गर्भवती है किशोरी
इससे किशोरी ने डरकर चुप्पी साध ली। शुक्रवार को किशोरी के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। उसने मां को यह बात बताई तो वह उसे एक निजी अस्पताल ले गईं, जहां जांच में पता चला कि वह करीब दो महीने की गर्भवती है। यह सुनते ही मां चौंक गईं। उन्होंने उससे पूछा तो उसने नवंबर में उसके साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी जानकारी पुलिस को फोन पर दी। देर शाम पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की।
इसके बाद वारदात स्थल की जांच की और देर रात दो आरोपियों को उनके घर से ही दबोच लिया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही चार किशोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
……….
डर से दो महीने तक रही चुप, पेट दर्द ने खोली कहानी
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी इज्जत की खातिर दो महीने तक चुप्पी साधे रही। जब पेट में असहनीय दर्द हुआ तो परिजन एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने दो महीने की गर्भवती होने की पुष्टि की। परिजनों ने पूछा तो किशोरी ने पूरी आपबीती बताई।
इसके बाद पीड़ित की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। वहीं किशोरों की करतूत से उनके परिजन भी शर्मसार हैं। लार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मां के साथ घर पर रहती है। पिता बाहर रहकर काम करते हैं।
घर से कुछ दूरी पर रहने वाले चार किशोर नवंबर महीने में एक आरोपी के घर उठाकर ले गए। जहां सभी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसे इस बात की जानकारी हुई तो परिवार की इज्जत समाज में ना खराब हो इसके लिए वह चुप्पी साधी रही। मां से भी यह बात बताना नागवार समझी। इसी बीच अचानक शुक्रवार की शाम को पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। जब जान खतरे में पड़ी तो इसकी जानकारी किशोरी ने मां को दी, जिसके बाद उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
________________________________________
डॉक्टर ने कराया अल्ट्रासाउंड
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट के मुताबिक दो माह की गर्भवती होने की बात सामने आई। इसकी जानकारी होते ही मां सन्न रह गई। घर पहुंच पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर शाम पहुंची पुलिस किशोरी और उसके मां से घटना की एक एक कर जानकारी ली। इसके बाद दो आरोपियों को घर से ही दबोच लिया। जबकि दो आरोपी छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गए। दोनों की तलाश में शनिवार को भी पुलिस दबिश देती रही। उधर इतने बड़े वारदात के सामने आने की बात से किशोरों के परिजन भी उनके करतूत पर शर्मिंदा हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है।
स्थानीय संवाददाता……

