सिद्धार्थनगर जिले के थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम तालभिरौना में 55 वर्षीय बूजुर्ग चन्द्रबली की चाकू मारकर निर्मम हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई ।
इस सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा थाना उसका बाजार पुलिस द्वारा तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजा गया तथा थाना उसका बाजार पर मृतक की पत्नी द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि उनके पति की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है ।
इस तहरीरी सूचना के आधार पर थाना उसका बाजार पर मु0अ0सं0 06/202 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल प्रयवेक्षण में हरेकृष्ण उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार मय टीम व जनपदीय एसओजी पुलिस टीम का गठन किया गया था । गठित संयुक्त टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक तरीको का प्रयोग करते हुये आज दिनांक 29.01.2026 को घटना कारित करने वाले अभियुक्त वासुदेव पुत्र रामआसरे निवासी धुसवा राजा हालपता तालभिरौना मौजा बेरवा नानकार थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को रेलवे स्टेशन उसका बाजार से गिरफ्तार कर सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया हत्या आरोपी से पूछताछ में पता चला।वासुदेव द्वारा बताया कि साहब शराब भट्ठी के पास मै चिखना (मछली) बेचने का काम करता हूं । शराब भट्ठी के मुनीब फूलचन्द्र जब नही रहते है तो मै शराब भट्टी का काम भी देखता हूं और शराब की बिक्री करता हूं दिनांक 18.01.2026 को मुनीब फूलचन्द्र नही थे । उस दिन मै शराब की दुकान को खुद खोला और दिन भर बिक्री किया शाम को चन्द्रबली भी दुकान पर आये और हम दोनो साथ में शराब पीये । मेरे पास बिक्री का पैसा भी था चन्द्रबली बार बार मुझसे पैसा मांग रहा था मै देने से मना कर रहा था । वो नशे के हालत में पैसा लेने के लिये मुझसे उलझ रहा था । दुकान 10.00 बजे के पहले हम लोग बन्द किये । मै व चन्द्रबली साथ साथ चन्द्रबली के घर तालभिरौना जाने लगे कि मेरे घर के बाद गांव से पहले पुलिया के पास एकांत में चन्द्रबली जो काफी नशे मे भी था । हमसे जिद कर पैसा मांगने लगा तथा पैसे की छिना झपटी करने लगा । मुझे भी गुस्सा आया । मैने अपने मछली काटने वाली चाकू से वार कर यह घटना कर दी । तथा चन्द्रबली को घायल करने के बाद मै चाकू को घर वापस आते समय खजूरडाड़ पुल से नदी मे फेक दिया । और मै फिर घर गया । रात मे 11.00 बजे के करीब मृतक चन्द्रबली की पत्नी का फोन आया तो मैने बता दिया कि मै उसे स्कूल तक छोड़ आया हूं । कुछ देर बाद पता चला व हल्ला हुआ कि चन्द्रबली की मृत्यु हो गयी है । इस प्रकार अपनी गलती का बार बार माफी मांग रहा है ।
पुलिस ने मु0अ0सं0 339/2023 धारा 304(बी), 498(ए) भादवि. व डीपी एक्ट की धारा 3/4 फर्ज किया।

