ये खबर कुछ पतियों को डराने वाली है।
2 जनवरी को सूरत के एक हॉस्पिटल में हैदर अली नाम का रोगी आता है, जिनकी स्थिति काफी नाजुक थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है।
उसकी पत्नी इशरत जहां रोने लगती है, और सबको बताती है की बीमारी की वजह से पति की मौत हो गई।
मौत के बाद हैदर अली का भाई हैदर अली के बॉडी को होम टाउन बिहार में लाकर दफना चाहता था, लेकिन पत्नी ने जोर दिया कि नहीं दफनाने की प्रक्रिया यही सूरत में ही की जाएगी।
पत्नी के ऐसे व्यवहार से हैदर अली के भाई को शक हुआ, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि हैदर अली की मौत गला और सीना दबाने की वजह से हुई है।
शक आधार पर पुलिस ने इशरत जहां को गिरफ्तार करके जब कड़ाई से पूछताछ की फिर जो खुलासे हुए वह पैरों तले जमीन खिसका देंगे।
पत्नी इशरत जहां ने बताया कि, वह सूरत में रहती है और उसका पति मुंबई में रहता था। महीने में एक दिन आता था और दवा खाकर जानवरों की तरह शारीरिक संबंध बनाता था, और तब तक करता था जब तक की शरीर से कहीं से खून ना निकलने लगे। टपकता खून देखकर उसे बहुत खुशी होती थी।
वह हर महीने टॉर्चर करता था। फिजिकल और मेंटली टॉर्चर होने की वजह से मेरे मन में उसके प्रति बहुत गुस्सा भर गया था।
1 जनवरी को जब वो आया तो मुझे पता था कि आज भी यह मेरे साथ जानवरों की तरह शारीरिक संबंध बनाएगा, इसलिए मैंने हल्दी वाले दूध में चूहे मारने वाली दवा मिलाकर उसे पिला दी।
दवा का असर धीरे-धीरे शुरू हुआ, इसके बाद वह शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो गया। यही मौका देखकर मैंने उसके सीने पर चढ़कर उसका गला दबाया। जब वह पूरी तरीके से बेसुध हो गया तब उसे अस्पताल लेकर गई जहां पर उसकी मौत हो गई।

