गोपालगंज।।थावे चोरी का खुलासा
थावे मंदिर में घटित चोरी की घटना का सफल उद्भेदन 04 अभियुक्त गिरफ्तार। थावे माता का गर्भ गृह से चोरी के शेष बचे सोने का मुकुट चाँदी का हार, सोने के नेकलेस एवं
छतरी बरामद।
अब तक इस कांड में 07 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
> दिनांक-17.12.25 की रात्री में गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थावे मंदिर में द नाकाबपोश चोर के द्वारा चोरी की घटना कारित की गई है। जिसमें थावे माता का सोने क मुकुट, छतरी, सोने का नेकलेस एवं चाँदी का हार चोरी गई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक गोपालगंज द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं थावे थानाध्यक्ष द्वारा स्वंय घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया था। जिस संदर्भ में थावे थाना कांड सं0-294/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गई थी।
> कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में कई SIT टीम का गठन किया गया था।
> गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड का वांछित अभियुक्त शरीफ साई पे० गुलाब साई को उसके भोजपूरवा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया, एवं इनके
निशानदेही पर इनके बथान वाले घर से मिट्टी में गाडा हुआ थावे दुर्गा मंदिर के गर्भ गृह से चो गए सोने का मुकुट का हिस्सा, छतरी एवं सोने के नेकलेस का आधा भाग एवं चाँदी का हार बरामद किया गया तथा अन्य संलिप्त अभियुक्त 01. शरीफ आलम पे०-गुलाब साई सा०- अरार, थाना-नगर, जिला-गोपालगंज 02. चाँद आलम, पे०-गुलाब साई, थाना-नगर, जिला-गोपालगंज 03. एक महिला 04. एजाज अली, पे०-अख्तर अली, सा०-छोटपुर थाना-मुफ्फसिल जिला सिवा को गिरफ्तार किया गया है। शरीफ साई का पूर्व में कई अपराधिक इतिहास रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस घटना में पूर्व में 01. दीपक राय उर्फ दिपांशु पे० देवानन्द राय बेटावर कला, थाना-जमनिया, जिला-गाजीपुर (उ०प्र०), 02.इजाममुल आलम, पे०-अ अंसारी, सा०-राजेपुर लौरिया, थाना-अरेराज जिला-पूर्वी चम्पारण, 03. गुडुन उर्फ गुड्डल पे०- गुढ साई सा०-अरार थाना-नगर जिला-गोपालगंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
चुका है।
> इस कांड में अनुसंधान उपरांत Speedy trial चलाकर सभी प्राथमिकी अभियुक्तों सजा दिलायी जायगी।
> गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01 शरीफ आलम पे० गुलाब साई सा०- अरार, थाना-नगर, जिला-गोपालगंज
02. चाँद आलम, पे० गुलाब साई, सा० अरार, थाना-नगर, जिला-गोपालगंज
03 एक महिला
04. एजाज अली, पे०-अख्तर अली, सा०-छोटपुर थाना-मुफ्फसिल जिला-सिवान
> बरामद सामान का विवरणीः-
01. थावे माता का चाँदी का हार
02. सोने के नेकलेस का आधा भाग
03. सोने के मुकुट का

