पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर को हरा कर किया ट्राफी पर कब्जा
म्हराजगंज,स्वर्गीय सर्वजीत यादव स्मारक के सौजन्य से 48वीं उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष (जोन-c) स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप-2021 का आयोजन ग्राम दरौली जनपद महराजगंज के कबड्डी खेल ग्राउंड पर दिनांक 23 अक्टूबर से चल रहा था इस आयोजन का आज दूसरा व अन्तिम दिन है इस खेल में पूर्वोत्तर रेलवे , देवरिया , आजमगढ़ , लखनऊ , अयोध्या , मऊ , गोण्डा , कुशीनगर , महराजगंज , गोरखपुर ,व बलिया की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं बड़े ही रोमांचक मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया । पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों को ट्राफी साथ में लगभग 1400-1400 रुपए का खेल कीट यूनिफॉर्म व प्रमाण पत्र , साथ ही साथ इस खेल में निर्णायक रहे सभी निर्णायकों को साल देकर सम्मानित किया गया।

